बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी रोहित पांडेय से 1 लाख 37 हजार 900 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान समन्वय पोर्टल पर इस ठगी का पता चला। संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन नरौरा क्षेत्र के बेलोन में मिली। शिकायत की जांच में पीड़ित की पहचान फरीदाबाद निवासी रोहित पांडेय के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुलंदशहर: साइबर ठगों ने फरीदाबाद के व्यक्ति से ठगे 1.37 लाख रुपये, केस दर्ज
RELATED ARTICLES


