Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरशादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाने वाली युवती की संदिग्ध...

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाने वाली युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को युवती की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोप है कि एक गांव निवासी युवक द्वारा युवती के साथ शारीरिक शोषण कर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खींचा गया था।
जानकारी के अनुसार, मृतका ने अपनी मौत से चार दिन पहले गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो और फोटो बनाने का आरोप लगाया था। युवती की तहरीर के आधार पर बीबीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, ताकि आवश्यक होने पर आगे की जांच कराई जा सके। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments