बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रही कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप बारिश से बचने के लिए भूतेश्वर मंदिर के पास नाले की पटिया पर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले नाले में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। छात्रा की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि चारु कश्यप सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है और स्कूल से घर लौटते समय यह हादसा हुआ। लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
फिलहाल नगर पालिका, दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर: स्कूल से लौट रही चौथी की छात्रा नाले में गिरी, रेस्क्यू अभियान जारी
RELATED ARTICLES


