Thursday, June 4, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरबुलंदशहर: मंडी के सामने दिनदहाड़े गोलीकांड, पुरानी रंजिश में युवक को मारी...

बुलंदशहर: मंडी के सामने दिनदहाड़े गोलीकांड, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी स्थल के सामने गुरुवार की शाम एक युवक की टांग में गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश नामक व्यक्ति को टांग में गोली लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच में गोलीकांड के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments