Friday, June 5, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 15 बीघा में बस रही दो अवैध...

खुर्जा: गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 15 बीघा में बस रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण की टीम ने लगभग 8 बीघा और 7 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्लॉटों की चारदीवारी, अवैध निर्माण और कॉलोनियों के लिए बनाए गए रास्तों को भी जेसीबी से हटवा दिया गया। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में भूमाफियाओं और अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत नक्शे और अनुमति के विकसित की जा रही कॉलोनियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments