Friday, October 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन गंभीर...

बुलंदशहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन गंभीर घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश फ्लाईओवर के पास गुरुवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक मोड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार भाई-बहन आ गए। हादसे में बाइक सवार प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन तनु गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रवीन अपनी बहन तनु के साथ बाइक पर सवार होकर घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। दोनों नुमाइश फ्लाईओवर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने लगी। इसी दौरान बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तनु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल तनु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments