Friday, October 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहाईवे पर बने डिवाइडर के गहरे गड्ढे में गिरकर 58 वर्षीय नसीम...

हाईवे पर बने डिवाइडर के गहरे गड्ढे में गिरकर 58 वर्षीय नसीम की मौत, रातभर पड़ा रहा शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के भूड़ चौराहे पर हाईवे डिवाइडर पर पोल लगाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। अपनी बीमार बहन को देखकर बुलंदशहर से हापुड़ लौट रहे 58 वर्षीय नसीम रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। नसीम डिवाइडर पर खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनका शव पूरी रात गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह मजदूर काम करने के लिए मौके पर पहुंचे तो गहरे गड्ढे में बुजुर्ग का शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पास ही स्थित पुलिस चौकी को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया।
आपको बता दें कि हाईवे डिवाइडर पर पोल लगाने के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे। इन्हीं गड्ढों में से एक में नसीम गिर गए। रात के समय हादसा होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और शव रातभर गड्ढे में पड़ा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments