बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र गांव कांचरोट के पास बुधवार को नहर किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान हापुड़ जनपद के रजहटी निवासी शोएब अली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शोएब अली घर से यह कहकर निकले थे कि वह नहर में नहाने जा रहे हैं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार की चिंता बढ़ने पर मृतक के भाई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की जानकारी दी थी। इसी बीच खानपुर थाना क्षेत्र के गांव कांचरोट के पास नहर किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जांच के बाद शव की पहचान शोएब अली के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर: नहर किनारे मिला युवक का शव, हापुड़ निवासी शोएब अली के रूप में हुई पहचान
RELATED ARTICLES



