बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की बुलंदशहर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन को 4 करोड रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद शहर को सीसीटीवी से लैश किया जाएगा।
आपको बता दें कि 12 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगने से नगरवासियों को बेहतर सुरक्षा माहौल मिलेगा। शहर में लगने वाले कैमरे केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे। जहां से 24 घंटे हर गतिविधि पर निगरानी रखी जाएगी। शहर में कैमरे लगने से आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
बुलंदशहर: 4 करोड़ के लागत से शहर में लगेंगे कैमरे, 24 घंटे रहेगी नजर
RELATED ARTICLES



