Wednesday, June 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरअलीगढ़ जिले के विधायक को बनाया बुलंदशहर का नया प्रभारी मंत्री

अलीगढ़ जिले के विधायक को बनाया बुलंदशहर का नया प्रभारी मंत्री


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना को पद से हटा दिया है। उनकी जगह अलीगढ़ जिले के विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर को बुलंदशहर का नया प्रभारी मंत्री बनाया है। सीएम की इस कार्यवाही से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर में एससी वर्ग के मतदाताओं को साधना है। अलीगढ़ जनपद की खैर विधानसभा सीट से एससी वर्ग के विधायक सुरेंद्र सिंह दिलेर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के करीबी हैं। मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर के दादा किशनलाल दिलेर और पिता राजवीर सिंह दिलेर भी अलीगढ़ से सांसद रह चुके हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने सुरेंद्र सिंह दिलेर को बुलंदशहर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त करने की पुष्टि की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments