Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अमन सोलंकी की सड़क हादसे में...

बुलंदशहर: राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अमन सोलंकी की सड़क हादसे में मौत, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय सेना में तैनात जवान अमन सोलंकी का सड़क हादसे में निधन हो गया। डाक कांवड़ लेकर लौटते समय उनकी बाइक को एक डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अमन सोलंकी की मौत हो गई। अमन सोलंकी भारतीय सेना की 15 ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट में तैनात थे और वर्तमान में अलवर, राजस्थान में ड्यूटी कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को अमन सोलंकी का पार्थिव शरीर खुर्जा पहुंचा। पार्थिव शरीर के खुर्जा पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से वीर जवान एवं कबड्डी खिलाड़ी को अंतिम विदाई दी। अमन सोलंकी के निधन से उनके परिवार, साथी खिलाड़ियों और क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments