बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में लम्बे समय से नई बसों की मांग कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है बुलंदशहर डिपो के बेड़े में आठ नई बसें शामिल हो हुई। इसके साध ही अब डिपो की बसों की कुल संख्या 122 हो जाएगी। शनिवार को इस नई बसों को लेने के लिए रोडवेज के आठ चालक व रोडवेज के अन्य कर्मचारी कानपुर के रवाना हो गए। एआरएम परमानंद ने बताया कि रोजवेज मुख्यालय से इन नई बसों के स्वीकृति मिल चुकी है रविवार तक सभी नई बसें डिपों पहुंची। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को लम्बे रुट की यात्राओं में अधिक सुविधा मिलेगी। लखनऊ, हरिद्वार, हल्द्वानी, कानपुर, बदायूं, आगरा, मुरादाबाद सहित दिल्ली रुट पर भी इनका संचालन किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि डिपो की संचालन क्षमता में भी इजाफा होगा।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर डिपो को मिले बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल हुई आठ नई...
बुलंदशहर डिपो को मिले बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल हुई आठ नई रोडवेज बसें
0
114
RELATED ARTICLES


