बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सराय कांटे के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
आपको बता दें कि मृतका की पहचान औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मैथना जगतपुर गांव निवासी ओमवती पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ओमवती रविवार को सराय छबीला गांव में दांत लगवाने गई थीं। देर शाम वह पैदल ही अपने गांव वापस लौट रही थीं। इसी दौरान सराय कांटे के पास एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ओमवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लखावटी ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



