बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ककोड़ क्षेत्र में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो में कथित रूप से रोटी बनाते समय थूकते नजर आ रहे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि मामला ककोड़ थाना क्षेत्र के एक होटल का है। वायरल वीडियो को लेकर मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। ककोड़ थाना प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुमित कुमार को मामले की जांच सौंपी गई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान संबंधित होटल की पहचान ‘अल हरम चिकन पॉइंट’ के रूप में हुई। वीडियो में रोटी बनाते समय थूकने के आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला बाजार खाम, कस्बा जहांगीराबाद के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



