Sunday, September 20, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरशासन ने 4.61 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण की दी...

शासन ने 4.61 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण की दी मंजूरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में भईपुर दोराहे से जहांगीराबाद नगर संपर्क मार्ग के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी है। इस सड़क के लिए 4.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग जहांगीराबाद नगर के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। कस्बे के बाजार, आबादी क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इसका उपयोग करते हैं। मार्ग लंबे समय से खराब होने के कारण इसके पुनर्निर्माण की मांग उठ रही थी। बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ती थी। बजट स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में है। विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments