बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने रविवार को हत्या की घटना में संलिप्त आरोपी अरविन्द कुमार शर्मा को उसकी वर्तमान नियुक्ति 137 बटालियन सीआरपीएफ जखानी चौक जनपद उधमपुर जम्मू एण्ड कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अरविंद शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा निवासी ग्राम बादशाहपुर तालाब थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आपको बता दें कि 18 जून 2026 को पीड़ित आशारानी पत्नी बृजमोहन शर्मा निवासी ग्राम क्वार्सी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना खुर्जा नगर पर तहरीर दी कि अरविंद शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा निवासी ग्राम बादशाहपुर तालाब थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर व अन्य आरोपियों द्वारा 18 जून 2026 को पीड़िता के पति बृजमोहन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 643/26 धारा 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बृजमोहन की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


