Monday, July 13, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सीएम डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में माह जून में मेरठ...

बुलंदशहर: सीएम डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में माह जून में मेरठ जोन में प्रथम व प्रदेश में 09 वां स्थान प्राप्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में माह जून में जनपद बुलंदशहर ने मेरठ जोन में प्रथम व प्रदेश में 09 वां स्थान प्राप्त किया है। “सीएम डैशबोर्ड” पर 53 विभागों के 588 से अधिक प्रोजेक्ट्स और योजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस उपलब्धि के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments