बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस ने जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या की साजिश रचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को मिर्जापुर अगरपुर निवासी श्रीपाल सिंह ने शिकायत दी थी कि ब्रह्म सिंह ने उनके पिता बदले सिंह को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर ब्रह्म सिंह ने अपने बेटे श्रीपाल और उसके साले रोहित के साथ मिलकर अशोक कुमार को फंसाने और उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची थी। करीब 10 साल पहले तीन बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को श्रीपाल सिंह पुत्र ब्रहांसिंह निवासी मिर्जापुर अगरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर, ब्रहांंसिंह प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम मिर्जापुर अगरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर व रोहित पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम जमालपुर थाना अगौता जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर: जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा, गोली मारने वाले समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


