Sunday, June 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: जाम से लोग काफी परेशान

बुलंदशहर: जाम से लोग काफी परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर शहर में दोपहर के समय अक्सर यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम में फंसने से आम लोगों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर के समय बाजारों और मुख्य चौराहों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण यातायात प्रभावित हो जाता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बुलंदशहर जिले की पुलिस ने यातायात प्रभारी को तत्काल जाम खुलवाने के निर्देश दिए है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments