बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर की रहने वाली एक पीड़िता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही हैं।
आपको बता दें कि 13 जून को उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी जिसके बाद परिजनों को काफी चिंता हुई। परिजनों ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय बेटी एक कॉलेज से बीए एलएलबी कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा हुई लापता
RELATED ARTICLES


