बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान दुकानों पर यूरिया के साथ किसानों को जबरदस्ती कीटनाशक देने का आरोप है जिसके बाद अधिकारियों ने तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
आपको बता दें कि जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उर्वरक विक्रेता किसानों को यूरिया के साथ कीटनाशक दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने टीमों का गठन किया और उर्वरक विक्रेता की दुकानों का सर्वे किया। इस दौरान जबरदस्ती तीन दुकानों पर कीटनाशक दिया जा रहा था जिसके बाद कीटनाशक खाद्य भंडार इलना, भारत कीटनाशक केंद्र जहांगीराबाद और सुभाष खाद्य भंडार जहांगीराबाद के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
यूरिया के साथ कीटनाशक देने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
RELATED ARTICLES



