बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस ने गुरुवार को एक अभिसूचना के आधार पर संभल रोड पर कब्रिस्तान के पास से 02 शातिर वाहन चोरों को चोरी की 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र खुशीराम निवासी गांव बकरौली थाना धनारी जनपद संभल व जितेन्द्र पुत्र रामनिवास गांव देवासी बकरौली थाना धनारी जनपद संभल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जो कि दिनांक 28.10.2026 को थाना अनूपशहर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला पोखर से चोरी की गई थी। इसके सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मुअसं- 446/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया हैं।
बुलंदशहर: पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।
RELATED ARTICLES


