बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हाल ही में हुई एक अपराधिक घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय मोड में आ गया है। नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें वाहनों की सघन जांच के साथ सवारियों की भी तलाशी ली गई। अभियान के दौरान अवैध शराब परोसने वाली दुकानों के संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सीओ खुर्जा शोभित कुमार और एसएचओ रामफल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। टीम ने मुख्य बाजारों, बस स्टैंड क्षेत्र और प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई घटना के बाद अपराधियों पर नकेल कसने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
बुलंदशहर: पुलिस ने क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान
RELATED ARTICLES



