बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव पारपा के रहने वाले रोहताश की बुलंदशहर के गुलावठी में मंगलवार को हापुड़ निवासी पुष्पेंद्र और उसके चचेरे भाई विपिन ने गोली मार कर हत्या कर दी। मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर पहुंचे दोनों आरोपियों ने गुलावठी में हापुड़ रोड पर गोगा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक रोहताश पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई। मौके से गुजर रहे थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान धर्मेंद्र कुमार के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रोहतास ने पुष्पेंद्र के पिता बालवीर का सारा पैसा हड़प लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उसने रोहताश को मौत के घाट उतार दिया।
बताते चलें कि 19 जनवरी 2021 को बलवीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। तीन दिन बाद उनका शव बरामद हुआ था। बलवीर के परिजनों ने रोहताश समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रोहताश जेल गया था और दो-तीन महीने पहले ही वह जमानत पर छूट कर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद उसने गुलावठी में किराए की दुकान लेकर ई-स्कूटी का काम शुरू किया। मंगलवार की शाम रोहतास शोरूम पर बैठा था। तभी पुष्पेंद्र व विपिन ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
गैंगस्टर रोहताश हत्याकांड: अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए की हत्या
RELATED ARTICLES


