बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर नगर में 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक रोज सुबह नौ बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। भूड़ चौराहे से बुलंदशहर तहसील खुर्जा कट तक सड़क चौड़ीकरण के चलते विद्युत लाइन और पोलो को शिफ्ट किया जाएगा। इसके कारण सोमवार से आठ दिनों तक कई इलाकों में रोजाना 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मुख्य अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि बिजली गुल होने से पहले ही लोग अपने जरूरी काम कर ले और बिजली आपूर्ति बाधित होने में सहयोग करें।
जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



