बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल डेरी में शनिवार की सुबह पड़ोस की दीवार गिरने से घर में मौजूद मासूम बच्ची घायल हो गई। बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
आपको बता दें कि गांव तिल डेरी की रहने वाली अरुणा देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी बेटी रितिका घर में थी। तभी अचानक पड़ोस की दीवार गिर गई और बेटी घायल हो गई। घर में मौजूद दो अन्य बच्चे बाहर होने के कारण बच गए। आसपास के लोगों ने मलबे को हटाकर घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया।
Hapur के पहले Iconic #Mall में निवेश का सुनहरा मौका: 9760254555



