बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गुजरात के जामनगर में हुए जानलेवा हमले में बुलंदशहर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह की मौत के बाद उनके पैतृक गांव पैगंबरपुर में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार, शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी 35 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पर 19 अगस्त की रात गुजरात के जामनगर रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पैगंबरपुर लाया गया जहां अंतिम संस्कार किया गया। भूपेंद्र सिंह की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह चौहान करकोरा महाराजपुर भी विधायक के साथ मौजूद रहे।
जामनगर में हुए जानलेवा हमले में बुलंदशहर निवासी भूपेंद्र की मौत, विधायक ने परिजनों को दी सांत्वना
RELATED ARTICLES


