Monday, June 22, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरप्रसव के दौरान बुलंदशहर निवासी शिक्षिका की हुई मौत

प्रसव के दौरान बुलंदशहर निवासी शिक्षिका की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना की रहने वाली 38 वर्षीय रीना सिंह की रविवार को ऑपरेशन से प्रसाद के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आपको बता दें कि थाना खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना निवासी 38 वर्षीय रीना सिंह बहराइच जिले के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। वर्तमान में महिला अंबा कॉलोनी में अपने पति सुखबीर सिंह के साथ रह रही थी। गर्भवती होने पर परिजनों ने 19 जून को डीएम रोड स्थित एक नीचे अस्पताल में रीना को भर्ती कराया। जहां मृतक महिला रीना ने रविवार की सुबह ऑपरेशन से एक पुत्र को जन्म दिया। उसके बाद रीना की काफी तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को रीना के मौत की खबर लगी तो उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सीएमओ डॉ सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments