Sunday, November 1, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरअगौता: जमीन का सौदा कर 10.80 लाख रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री...

अगौता: जमीन का सौदा कर 10.80 लाख रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री से मुकरने का आरोप, FIR दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के पनाहपुर सेमली गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख 80 हजार रुपये लेने और बाद में रजिस्ट्री कराने से इनकार करने का आरोप लगाया है। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला के अनुसार, उसने अशोक कुमार से खसरा संख्या 260 की 0.48300 हेक्टेयर जमीन खरीदने का सौदा किया था। इसके लिए 13 नवंबर 2024 को दोनों के बीच रजिस्टर्ड विक्रय अनुबंध हुआ था, जिसमें रजिस्ट्री की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 तय की गई थी। आरोप है कि महिला ने सौदे के तहत 10 लाख 80 हजार रुपये बयाने के तौर पर दिए, जबकि 75 हजार रुपये बैंक के माध्यम से भी भुगतान किए। महिला का कहना है कि वह शेष रकम देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने को तैयार है, लेकिन विक्रेता अब अपने वादे से पीछे हट रहा है।
महिला ने आरोप लगाया कि विक्रेता अब उसी जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में उसने जिलाधिकारी कार्यालय में भी आवेदन किए जाने का दावा किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316 के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments