बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली।
परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, शस्त्रागार और बैरकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आदेश कक्ष में आयोजित बैठक में एसएसपी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और अनुशासन बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



