बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे में बिना पंजीकरण चल रहे तीन क्लीनिक को सील कर दिया है। सीएमओ के इस कार्यवाही से क्षेत्र में ओर भी चल रहे बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालकों में हलचल तेज हो गई है। सील हुए तीनों क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
आपको बता दें कि सीएमओ कार्यालय पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि बुगरासी कस्बे में तीन क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लिया और सोमवार को वह चिकित्सक प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया। चिकित्सक प्रभारी ने टीम के साथ क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान तीन क्लीनिक बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक संचालन संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसके बाद वैर चिकित्सक प्रभारी डॉक्टर सचिन भाटी ने तीनों क्लीनिक को सील कर दिया और संचालकों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एक पैथोलॉजी लैब के बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
पंजीकरण चल रहे तीन क्लीनिक सील
RELATED ARTICLES


