Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलंदशहर: पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर बह रहा हजारों...

बुलंदशहर: पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा में पानी की पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन अधिकारी इसका समाधान करने की बजाए आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। पानी की लगातार हो रही बर्बादी से सड़क पर गहरा गड्ढा बन चुका है और आने जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा में सड़क के बीचो-बीच पानी की पाइपलाइन लीकेज हो गई है। पाइपलाइन लीकेज होने से लगातार हजारों लीटर पानी बह रहा है। हजारों लीटर पानी बहने से पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं सड़क पर एक बड़ा गड्ढा भी बन चुका है। सड़क पर पानी बहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है तथा वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पानी की पाइपलाइन को ठीक करने की मांग की है जिससे पानी की बर्बादी न हो।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments