Monday, June 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरUP POLICE: जनपद बुलंदशहर में 20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...

UP POLICE: जनपद बुलंदशहर में 20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आरक्षी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार आज से 20 केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यह परीक्षा 8 से शुरू हो चुकी है जो 10 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया गया। केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। फ्लाइंग स्क्वॉड भी मुस्तैद है।
जनपद बुलंदशहर की शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थाओं को एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्णतया, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमिता या संदिग्ध गतिविधि पाई जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्णतया प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments