बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज एक बार फिर बड़ा हादसा बन गया। जनपद के नरसैना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गंगा घाट पर रील बनाते समय दो युवक गंगा की तेज धारा में समा गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, जनपद अमरोहा के पांच युवक गंगा नदी में अमरोहा की ओर से तैरते हुए भगवानपुर घाट की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान दो युवक वीडियो रील बनाने में व्यस्त हो गए और अनजाने में गहरे पानी में पहुंच गए। आशंका है कि दोनों युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ द्वारा गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका था।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
बुलंदशहर: रील बनाने के दौरान भगवानपुर गंगा घाट पर दो युवक गंगा में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
RELATED ARTICLES



