बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव पेसरी में गवाह को धमकी देने का मामला सामने में आया है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पप्पू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही सगे भाई धर्मदेव उर्फ राहुल और जयचन्द्र उर्फ सोनू गांव में दबंगई करते हैं और ग्रामीणों को डराते-धमकाते हैं। बताया कि वह और उनकी पत्नी गीता एक पुराने मामले में आरोपियों के खिलाफ गवाह हैं। इससे आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। कछ दिन पर्व गांव से बाहर पेठ में दोनों आरोपियों ने उसे रोककर गाली गलौज की और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने चताया कि मंडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
धमकी के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज
0
4
RELATED ARTICLES



