Monday, June 15, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरबुलंदशहरः NH-509 ट्रक-बस की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत,15 यात्री घायल

बुलंदशहरः NH-509 ट्रक-बस की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत,15 यात्री घायल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे 509 पर रविवार देर रात करीब 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम सिद्धपुर पापड़ी नगला के पास आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रही एक निजी बस उससे टकरा गई।
इस भीषण भिड़ंत में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार लगभग 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही सीओ और SDM, प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां लोगों की मदद से बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से 12 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दानपुर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक ट्रक चालक की पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ राजू (40 वर्ष), पुत्र इंद्रपाल, निवासी ग्राम नोहटी, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
जबकि आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है वहीं सीएचसी से 8 गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, एनएचएआई की एम्बुलेंस से 4 अन्य गंभीर घायलों को सीधे जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह और एसडीएम शिकारपुर रविंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया है। दुर्घटना में घायल हुए 15 लोग जिसमें घायलों में राजेंद्र (60 वर्ष) पुत्र रामदास, निवासी कालेधाम जट्टारी, मथुरा; अशर्फी देवी पत्नी रमेश, निवासी अलीगढ़; मूलचंद (40 वर्ष) पुत्र ओपेंद्र, निवासी बिहार; उनकी पुत्री संध्या (8 वर्ष) तथा पत्नी ललित (38 वर्ष), निवासी बिहार; विमला देवी (70 वर्ष) पत्नी अज्ञात, निवासी गभाना, अलीगढ़; मीरा (50 वर्ष) पत्नी सत्येंद्र, निवासी फरीदाबाद; वीरपाल (38 वर्ष) पुत्र सत्यवीर, निवासी कुशालाबाद; दनवंती (60 वर्ष) पत्नी रामअवतार, निवासी अलीगढ़; फूलवती (50 वर्ष), निवासी अलीगढ़; अंगूरी (60 वर्ष) पत्नी रामेंद्र, निवासी जट्टारी, मथुरा; गुड़िया पत्नी ओमस्वरूप तथा शिवम (10 वर्ष) पुत्र देवेंद्र, निवासी मडासा सादाबाद, हाथरस; सत्तार पुत्र यामीन, निवासी पिलखना डिबाई, बुलंदशहर; और सत्यनारायण (50 वर्ष) पुत्र खचेड़ूमल, निवासी कुटवारा माँट, मथुरा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments