बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सालिकपुर स्थित एक नलकूप को चोरों ने अपना निशाना बना लिया और मोटर काटकर उसके तार चोरी कर लिए। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोरी हुई मोटर भाजपा नेता पंकज शर्मा के चाचा की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बुलंदशहर: नलकूप की मोटर काटकर तार चोरी
RELATED ARTICLES


