Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबुलंदशहर: प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत, दो अस्पताल...

बुलंदशहर: प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत, दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो सुरक्षित बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रसव के लिए कविता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, नवजात बच्ची सुरक्षित है।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालकों और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अस्पताल संचालकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments