बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली में तैनात महिला हेड कांस्टेबल की सोमवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। छाया के सीने में तेज दर्द होने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उन्हें पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिकारपुर पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत को माइनर हार्ट स्ट्रोक (प्री-हार्ट अटैक) बताया।
जानकारी के अनुसार, महिला हेड कांस्टेबल छाया रोजाना सिकंदराबाद से शिकारपुर कोतवाली में ड्यूटी करने आती हैं। सोमवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिला दरोगा दीप्ति और अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। CHC में तैनात डॉक्टर नदीम खान ने उनकी जांच की। डॉक्टर के मुताबिक, छाया को माइनर हार्ट स्ट्रोक यानी प्री-हार्ट अटैक के लक्षण मिले। समय रहते अस्पताल पहुंचने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और वह खतरे से बाहर हैं।
ड्यूटी के दौरान महिला हेड कांस्टेबल को उठा सीने में तेज दर्द, डॉक्टर ने बताया माइनर हार्ट स्ट्रोक
RELATED ARTICLES


