बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान द्वारा पुलिस बल की तैनाती, सतर्कता एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा अफवाह फैलाने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस ने की पैदल गश्त
RELATED ARTICLES


