Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरगंगा एक्सप्रेस-वे पर नीलगाय से टकराई कार, स्याना ईओ घायल

गंगा एक्सप्रेस-वे पर नीलगाय से टकराई कार, स्याना ईओ घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर की कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ईओ व कार चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, ईओ सेवाराम राजभर मंगलवार को कार से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर 167 किलोमीटर के पास अचानक एक नीलगाय कार के सामने आ गई। चालक ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में ईओ सेवाराम राजभर और कार चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। ईओ ने बताया कि अचानक नीलगाय सामने आने से यह हादसा हुआ। गंगा एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीवों के अचानक सड़क पर आने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सफर के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments