Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरखुर्जा: निकली नशा मुक्ति पदयात्रा, युवाओं से नशा छोड़ राष्ट्र निर्माण में...

खुर्जा: निकली नशा मुक्ति पदयात्रा, युवाओं से नशा छोड़ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के बैनर तले नशा मुक्ति पदयात्रा निकाली गई। प्रदेश महामंत्री डॉ. राम रतन सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
आपको बता दें कि पदयात्रा की शुरुआत नेहरूपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से हुई, जो कचहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंची। इस दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। प्रदेश महामंत्री डॉ. राम रतन सिंह ने कहा कि नशा आज युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को केवल पदयात्रा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। पदयात्रा के माध्यम से पार्टी ने युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments