बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत दौलतपुर के अंतर्गत बदायूं हाईवे पर मंगलवार को एक अज्ञात कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, मामला मंगलवार का हैं। बाइक सवार युवक दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक दौलतपुर के निकट हाईवे पर डिवाइडर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, युवक घायल
RELATED ARTICLES


