Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सूर्य नगर में मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

बुलंदशहर: सूर्य नगर में मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर के सूर्य नगर स्थित एक मकान में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग लगने से मकान में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments