बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला इलाके में रेलवे सिग्नल केबल डालने का काम कर रहे एक मजदूर की मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के रहने वाले 46 वर्षीय सुख्कू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुख्कू चोला स्टेशन के पास रेलवे की सिग्नल केबल डालने का काम कर रहे थे। सभी मजदूर किराए के कमरे में रहते थे। सोमवार रात के बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे साथी मजदूरों की नींद खुली तो सुख्कू चारपाई पर नहीं मिले। तलाश करने पर वह मकान की छत के नीचे रास्ते में घायल अवस्था में पड़े मिले साथियों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही के मुताबिक, सभी मजदूर करीब दो महीने पहले काम के लिए यहां आए थे और मंगलवार शाम को घर लौटने की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
चोला: मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत
RELATED ARTICLES


