बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र स्थित विवकाल कंपनी परिसर से श्रीगणेश की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 6 अगस्त की तड़के की बताई जा रही है, जबकि मामले की सूचना पुलिस को 13 अगस्त को दी गई। शिकायत के आधार पर थाना चोला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता यतेन्द्र कुमार के अनुसार, घटना के समय कंपनी परिसर में होमगार्ड सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। 6 अगस्त की रात करीब 12 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में भारी बारिश और कम रोशनी के चलते सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं, परिसर के रास्तों में उगी झाड़ियों के कारण सुरक्षाकर्मियों को गश्त करने में भी परेशानी हो रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे बारिश हल्की होने के बाद सुरक्षाकर्मी गश्त करते हुए कंपनी की एक बिल्डिंग के लाल फर्श वाले हिस्से में पहुंचे। वहां स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा अपने स्थान से गायब मिली। प्रतिमा गायब देखकर सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कंपनी परिसर के साथ-साथ आसपास की झाड़ियों और संभावित स्थानों पर प्रतिमा की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों तथा संभावित संदिग्धों की जांच की जा रही है।
चोला: कंपनी परिसर से श्रीगणेश की प्रतिमा चोरी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


