Wednesday, August 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगांव भंवरा में क्लीनिक संचालक पर हमला

गांव भंवरा में क्लीनिक संचालक पर हमला


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव भंवरा में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक क्लिनिक संचालक पर हमला हुआ। गांव के ही दो युवकों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
24 वर्षीय अजहरुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन गांव भंवरा में अपना क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार को जब वह क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे उनके साथ कमपाउडर भी मौजूद था। तभी दो हमलावर वहां पहुंचे। हमलावरों ने अजरूद्दीन के सिर पर नुकीली धारदार चीज से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments