Saturday, September 26, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी का टायर फटने से बीजेपी विधायक समेत...

स्याना: यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी का टायर फटने से बीजेपी विधायक समेत दो घायल, हापुड़ के अस्पताल में चल रहा इलाज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव पोटा कबूलपुर के पास शनिवार को बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में विधायक समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और विधायक समेत घायल हुए लोगों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
आपको बता दें कि विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ से लौट रहे थे। इसी दौरान स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास अचानक फार्च्यूनर कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

जरूर कराएं डेंटल चेकअप, जानिए फायदे, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments