Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरनाली की सफाई कर रहे संविदाकर्मी को लगा करंट

नाली की सफाई कर रहे संविदाकर्मी को लगा करंट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में नाली की सफाई कर रहा संविदाकर्मी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती काराया जहां चिकित्सकों ने सफाई कर्मचारी का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया है।
आपको बता दें कि छसियावाड़ा के रहने वाले रामअवतार का कहना है कि वह बुधवार की सुबह करीब सात बजे पुरानी जीटी रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास नाली की सफाई कर रहे थे। नाली के पास लगे एक विद्युत पोल में करंट उतरा हुआ था। सफाई के दौरान संविदाकर्मी को जोरदार झटका लगा जिससे वह दूर जा गिरा। तभी आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई उन्होंने तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद के अधिशासी अधिकारी शिवराज ने बताया कि विद्युत पोल में कटे हुए केबल के टच होने के कारण पोल में करंट उतर आया था। इस वजह से हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments