बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में एक युवक का शव पंखे से झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को 28 वर्षीय संदीप की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद संदीप ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली और पंखे से रस्सी बांध झूल गया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंखे से झूलता मिला युवक का शव
RELATED ARTICLES


